emblem

स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय
भारत सरकार

उद्देश्य्

उद्देश्य
 
स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय के मुख्‍य उद्देश्य :
o  सभी नागरिकों को सार्वभौमिक स्वास्थ्य देखभाल सुविधा सुलभ कराने और विशेष समूहों को प्राथमिकता देने के लिए स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग को तकनीकी सहायता प्रदान करना।
o  चिकित्सा शिक्षा काउंसिलिंग में पारदर्शिता लाना और मानकों को बनाए रखना।
o   उभरती हुई और बार-बार उभरने वाली बीमारियों सहित जन स्वास्थ्य महत्व के संचारी रोगों की रोकथाम, शमन और उन्मूलन को सुगम बनाना।
o  आपदा की परिस्थितियों में, जैविक (जूनोटिक सहित), रासायनिक, रेडियोलॉजिकल और परमाणु खतरों के कारण जन स्वास्थ्य आपात स्थितियों की रोकथाम, शमन और रोकथाम में मदद करना।
o  स्वस्थ जीवन को बढ़ावा देना और गैर-संचारी रोगों की रोकथाम, शीघ्र पहचान और प्रबंधन को सुगम बनाना।
o  सभी के लिए चिकित्सा, शल्य चिकित्सा (विशेष रूप से ट्रॉमा और बर्न केयर के संबंध में), बाल चिकित्सा और प्रसूति संबंधी आपातकालीन देखभाल सहित अत्याधुनिक आपातकालीन देखभाल सेवाओं की व्‍यवस्‍था सुनिश्चित करना।
o  स्वास्थ्य को प्रभावित करने वाले जलवायु परिवर्तन के मुद्दों के समाधान के लिए तकनीकी सहायता प्रदान करना।
o  रोगी की सुरक्षा, अस्पतालों से होने वाले संक्रमणों और रोगाणुरोधी प्रतिरोध विकास सहित स्वास्थ्य देखभाल के सभी पहलुओं की सुरक्षा और गुणवत्ता आश्वासन के लिए विशिष्ट मानक और मानदंड निर्धारित करना।
o  जनसमुदाय की स्वास्थ्य स्थिति, स्वास्थ्य अवसंरचना और स्वास्थ्य सेवाओं से संबंधित डिजिटल जानकारी के प्रबंधन को सुगम बनाना।
o  अंतर्राष्ट्रीय स्वास्थ्य विनियमों के प्रावधानों का अनुपालन करना।
o  राज्यों में राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों का कार्यान्वयन सुनिश्चित करने के लिए और स्वास्थ्य से संबंधित सभी क्रियाकलापों हेतु केंद्र और राज्यों के बीच समन्‍वय सुनिश्चित करने के लिए स्वास्थ्य और परिवार कल्याण के क्षेत्रीय कार्यालयों को मजबूत करना।

 

o  राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों और अन्य स्वास्थ्य देखभाल क्रियाकलापों की बेहतर समझ और कार्यान्वयन के लिए संक्रियात्‍मक अनुसंधान को बढ़ावा देना और शुरू करना।
अंतिम नवीनीकृत 28/12/2021